Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Must wear a mask on Diwali, will protect from both air pollution and corona…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Must wear a mask on Diwali, will protect from both air pollution and corona…#agranews

213

आगरालीक्स…(3 November 2021 Agra News) दिवाली पर मास्क जरूर पहनें. वायु प्रदूषण व कोरोना दोनों से रक्षा करेगा मास्क. आगरा के स्वास्थ्य विभाग की अपील

दिवाली पर बढ़ सकता है वायु प्रदूषण
जनपद में वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ने लगा है। दिवाली पर इसके और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। इससे बचने के लिए ट्रिपल लेयर मास्क का उपयोग करें। इससे कोरोना वायरस के संक्रमण और वायु प्रदूषण दोनों से रक्षा होगी। बच्चों और सांस संबंधी रोगियों को वायु प्रदूषण से अधिक नुकसान हो सकता है। इससे फेफड़ों में संक्रमण हो सकता है। एलर्जी से जुकाम और सर्दी हो सकती है। सरोजनी नायडू मेडिकल कॉलेज के चेस्ट (वक्ष) एवं क्षय रोग विभाग के अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार ने बताया कि बीते कुछ दिनों से शहर में वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है। इस कारण इन दिनों फेंफड़ों संबधी रोगियों की संख्या बढ़ी है। उन्होंने कहा कि दिवाली पर वायु प्रदूषण बढ़ सकता है, इसलिए सभी लोग ट्रिपल लेयर मास्क पहनें। इससे कोरोना वायरस और वायु प्रदूषण दोनों से बचाव हो सकेगा। मास्क आपको धूल, धुआं और कोविड संक्रमण से बचाएगा।

ट्रिपल लेयर मास्क पहनें
डॉ. संतोष ने बताया कि जिनके घरों में सांस रोगी हैं, वह घर की सफाई धीरे-धीरे करें, सफाई करते वक्त ट्रिपल लेयर मास्क पहनें। उन्होंने कहा कि जो मरीज फेंफड़ों संबधी रोगों की दवाएं खा रहें हैं, वह अपनी दवाओं को समय से लें, इसमें लापरवाही न करें। इसके साथ ही जो लोग इन्हेलर लेते हैं, वह इसकी डोज डॉक्टर से पूछकर बढ़ा लें। इससे त्योहार के अवसर पर सेहत से जुड़ी परेशानी होने से बचा जा सकता है।

पटाखे चलाते वक्त सेनिटाइजर दूर रखें
कोरोना काल में हमने हर सामान को सैनिटाइज करने की आदत डाल ली है लेकिन आतिशबाजी से पहले पटाखों और अपने हाथ को सैनिटाइज करने से बचें। आतिशबाजी से पूर्व साबुन से हाथ धोएं न कि सैनिटाइजर का उपयोग करें। सैनिटाइजर एक ज्वलनशील सामग्री है और इसस आग लगने और बढ़ने का सदैव खतरा रहता है।

वायु प्रदूषण से बचने के लिए यह करें
• ट्रिपल लेयर मास्क लगाकर ही बाहर निकलें
• आवश्यक हो तभी बाहर निकलें
• इनहेलर साथ लेकर बाहर निकलें
• बंद कमरे में ज्यादा देर नहीं रहें
• प्राणायाम, डीप ब्रीदिंग अभ्यास करें
• खाने में मसाले का उपयोग कम करें
• समस्या होने पर स्वास्थ्य केंद्र पर संपर्क करें

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Two students drown to death in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कक्षा 9वीं के दो छात्रों की पानी में डूबने से...

आगरा

Agra Weather: Amidst a heavy rain alert in Agra, the sun came out and temperatures rose…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में भारी बारिश के अलर्ट के बीच बादल छाए और चले...

आगरा

Agra News: Contract worker drowns in Fatehpur Sikri’s Shahi Taalab…#agranews

आगरालीक्स…फतेहपुर सीकरी के शाही तालाब में संविदा कर्मी की डूबने से मौत....

आगरा

Obituaries of Agra on 22nd July 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

error: Content is protected !!