आगरालीक्स….(3 November 2021 Agra News) आगरा में दीपावली महोत्सव पर मुनिश्री 108 प्रणमय सागर जी महाराज द्वारा रचित अद्भुत अतिशयकारी वर्धमान स्त्रोत का किया गया आयोजन…
एमडी जैन कॉलेज ग्राउंड में हुआ आयोजन
बुधवार को एमडी,जैन इन्टर कालेज ग्राउन्ड हरीपर्वत पर पर मुनि श्री 108 प्रणम्यसागर जी महाराज एवं मुनि श्री 108 चंद्रसागर जी महाराज ससंघ के सानिध्य में दो दिवसीय दीपावली महोत्सव मनाया जा रहा है जिसके प्रथम दिन मुनि श्री 108 प्रणम्य सागर जी महाराज के सानिध्य में उनके द्वारा संस्कृत व हिन्दी मे रचित इस युग का अद्भुत अतिशयकारी वर्धमान स्त्रोत विधान का आयोजन किया गया| सर्वप्रथम प्रात:6.00 बजे भगवान के जिन बिम्ब को मन्दिर जी से पालकी मे मुख्य इन्द्रों के द्वारा ढोल नगाड़ों के साथ मंच पर विराजमान किया गया|

भगवान का अभिशेक और शांतिधारा हुई
सुबह 7:00 बजे भगवान का अभिषेक एवं शांतिधारा मुख्य इंद्र के द्वारा की गई| इस अवसर पर प्रमुख इन्द्र बनने का सौभाग्य सर्व राजीव जैन( इन्कम टैक्स) भोलानाथ जैन सिंघई परिवार, हीरालाल जैन बैनाडा परिवार, विनोद जैन विकास जैन ज्वैलर्स, पारसदास जैन परिवार को मिला, शांतिधारा विनोद जैन विकास जैन व मनोज जैन संजीव जैन व पवन जैन ने की| मंगल कलश की स्थापना ऊषा मारसन्स चित्र अनावरण एव दीपप्रज्वलन मनोज जैन छीपीटोला ने किया| मुनि श्री का पाद प्रक्षालन करने का सौभाग्य राजीव जैन,प्रीती जैन,प्रभा जैन,संजीव जैन,मनोज जैन आदि को मिला| इसके बाद पंडित आशुतोष जैन शास्त्री के निर्देशन में 64 मंडलों पर 64 परिवारों के द्वारा 64 अर्घ्य बड़े भक्ति भाव के साथ समर्पित किए गए|
दिवाली पर 23 किलो का लाडू चढ़ाया जाएगा
मंच का संचालन मनोज जैन बाकलीबाल के द्वारा किया गया|मीडिया प्रभारी शुभम जैन ने बताया कि 4 नवम्बर 2021 दिन गुरूवार को एम,डी जैन इन्टर कालेज हरीपर्वत पर मुनि श्री 108 प्रणम्य सागर जी महाराज ससंघ के सानिध्य में भगवान महावीर के मोक्ष कल्याणक के अवसर पर निर्वाण लाडू 23 किलो का लाडू प्रातः 7:30 चढ़ाया जाएगा| एव वर्षायोग निष्ठापना समारोह भी होगा| कार्यक्रम में आगरा दिगंबर जैन परिषद के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद जैन,महामंत्री सुनील जैन ठेकेदार, अर्थमंत्री राकेश जैन पर्देवाले, पन्नालाल बैनाड़ा,राजकुमार राजू, आशोक जैन,अमित सेठी,शुभम जैन,शशि पाटनी,ख्याति जैन, संस्कृति जैन,सरिता जैन समस्त सकल जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे|