आगरालीक्स…(Agra News 9th November).. आगरा में सर्दी की दस्तक से डेंगू के साथ ही बच्चों में निमोनिया का खतरा बढ़ गया है। बच्चों को सर्दी जुकाम और बुखार है तो हल्के में न लें।
आगरा में डेंगू का प्रकोप है, इसी के साथ ही वायरल बुखार और मलेरिया के केस भी मिल रहे हैं। मगर, अब तापमान कम होने लगा है, सर्दी पड़ रही है। ऐसे में निमोनिया का खतरा भी बढ़ता जा रहा है। बच्चों में निमोनिया से संक्रमित होने का खतरा है।
सर्दी जुकाम, बुखार और खर्र खर्र की आवाज होने पर लें परामर्श
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अरुण जैन का कहना है कि मौसम बदल रहा है, प्रदूषण का स्तर भी बढ़ा हुआ है। बच्चों को सर्दी जुकाम बुखार के साथ सांस लेने पर खर्र खर्र की आवाज होती है तो गंभीरता से लें। डॉक्टर को दिखा कर दवा ले लें, बदले मौसम में निमोनिया का खतरा बढ़ गया है। बच्चों को सर्दी से बचाएं।

ये करें
बच्चों को ठंडे पेय और खाद्य पदार्थ का सेवन न कराएं
सुबह और रात को सर्दी बढ़ जाती है, घर से बाहर न जाने दें
घर पर बना हुआ पौष्टिक भोजन दें
फास्ट फूड का सेवन न कराएं