आगरालीक्स….(Agra News 11th November).. आगरा में नाले में गिरने से 12 साल के बेटे की मौत के मामले में पिता ने नगर आयुक्त, अधिशासी अभियंता को जिम्मेदार ठहराते हुए कोर्ट में दिया प्रार्थनापत्र, एसएसपी को जांच कराकर रिपोर्ट देने के निर्देश।
आगरा में 17 जुलाई 2021 को टीला राम सिंह कोतवाली निवासी खेमचंद का 12 साल का बेटा गजेंद्र महावीर नाले की पुलिया पर खेल रहा था। अचानक पैर फिसलने से वह नाले में गिर गया, खेमचंद भी आ गए, नाले से गजेंद्र को बाहर निकाला उसे अस्पताल ले गए। अस्पताल में म्रत घोषित कर दिया।

नाले की दीवार कई जगह से टूटी नगर आयुक्त, अधिशासी अभियंता जिम्मेदार
खेमचंद ने सीजेएम कोर्ट में दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाए हैं कि जहां उनका बेटा गजेंद्र नाले में गिरा वहां नाले की दीवार बहुत कम है, कई जगह से दीवार टूटी हुई है। कई बार स्थानीय नागरिकों ने इसकी शिकायत की लेकिन अधिकारियों ने कोई ध्यान नहीं दिया और नाले की दीवार सही नहीं कराई गई। इसी कारण से हादसा हुआ और बेटे की मौत हो गई। इस मामले में खेमचंद ने सीजेएम कोर्ट में प्रार्थना पत्र देते हुए बेटे की मौत के लिए नगर आयुक्त और अधिशासी अभियंता को जिम्मेदार ठहराया है। कोर्ट ने इस मामले में एसएसपी को जांच कराकर 22 नवंबर तक आख्या देने के आदेश दिए हैं।