
कान्सेप्ट फोटो
रेस्क्यू फाउंडेशन, एनजीओ द्वारा युवतियों को देह व्यापार के गलीच धंधे से मुक्त कराया जा रहा है। आगरा के कश्मीरी बाजार स्थित रेड लाइट एरिया में युवतियों से देह व्यापार कराया जा रहा है, यहां पहले भी कई युवतियों को पुलिस द्वारा मुक्त कराया जा चुका है। बुधवार को रेस्क्यू पफाउंडेशन ने छत्ता पुलिस को कश्मीरी बाजार में युवतियों से देह व्यापार कराने की जानकारी दी थी। इस पर छत्ता पुलिस ने छापा मारा, यहां के कोठे पर छह युवतियां मिली, उन्हें बाहर से युवक लेकर आए थे और देह व्यापार कराया जा रहा था। पुलिस ने दो कोठा संचालिकाओं और दो युवकों को हिरासत में ले लिया है। वहीं, युवतियों को मुक्त कराने के बाद उनके घर की जानकारी ली जा रही है।
उधर, कश्मीरी बाजार में छापे से खलबली मच गई, लोग कोठों से भागने लगे, पुलिस ने पूरे एरिया को घेरने के बाद छापा मारा। कई और युवतियों से देह व्यापार कराया जा रहा है, पुलिस उनकी छानबीन में जुटी हुई है।
कोठे से मिला आपत्तिजनक सामान
कोठे से आपत्तिजनक सामान भी मिला है, पुलिस ने उसे कब्जे में ले लिया है। युवतियों को जाल में फंसकार देह व्यापार कराने वाले रैकेट के बारे में जानकारी की जा रही है, जिससे रैकेट के अन्य सदस्यों को पकडा जा सके।
Leave a comment