आगरालीक्स…(12 November 2021 Agra News) आगरा का मशहूर बेड़ई—जलेबी का नाश्ता भी हो गया महंगा. दुकानदारों ने बढ़ा दिए रेट. समोसा—कचौड़ी खाने के लिए देने होंगे अधिक पैसे..
नाश्ते पर भी महंगाई
कोरोना जैसी महामारी के बाद से महंगाई तो आसमान पर पहुंच गई है. खाने पीने का सामान हो या फिर घरेलू गैस..हर किसी पर दाम बढ़ाए जा रहे हैं. इसका असर अब हर ओर दिखाई भी देने लगा है. आगरा या यूं कहें कि ब्रज का मशहूर बेड़ई जलेबी का नाश्ता भी अब महंगा हो गया है. खाद्य तेल के साथ चीनी और गैस के भी दाम बढने के कारण दुकानदारों ने बेड़ई, जलेबी, कचौड़ी, समोसा आदि के रेट में बढोतरी कर दी है. इन पर दो से पांच रुपये तक बढ़ाए गए हैं.
इतने बढाए दाम
ब्रज का सबसे मशहूर नाश्ता बेडई जिसका दाम 8 रुपये था उसको बढ़ाकर 10 रूपये कर दिया है. कचौड़ी का दाम 10 से 12 रुपये तक हो गया है. प्याज की कचौड़ी 12—15 रूपये. समोसे के दाम 8 से 10 रूपये और देशा घी का समोसा 15 से 18 रूपये का कर दिया गया है.आलू की टिक्की भी 25 रूपये से बढ़ाकर 30 रूपये कर दी है. यहां तक की ब्रेड के दाम में 10 रूपये तक का उछाल आया है. सब्ज्यिों में भी कम से कम 15 से 20 रूपये तक का उछाल आया है.