आगरालीक्स .(.Agra News 13th November)..आगरा मेट्रो के पहले कॉरीडोर में एलीवेटेड तीन मेट्रो स्टेशन के बाद चार अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन के लिए खोले गए टेंडर, जानें कहां बनेंगे अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन और कैसे होंगे।
आगरा मेट्रो में दो कॉरीडोर बनाए जाने हैं। पहला कॉरीडोर ताजमहल पूर्वी गेट से सिकंदरा तक बन रहा है। पहले कॉरीडोर में ताजमहल पूर्वी गेट से आगरा कॉलेज तक एलीवेटेड और अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन बनाए जाने हैं।
ये बनेंगे अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन
राष्ट्रीय स्मारक प्राधिकरण ने अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन बनाने की अनुमति दे दी है, इसमें ताजमहल, आगरा किला, जामा मस्जिद, आगरा कॉलेज, एसएन मेडिकल कॉलेज , राजा की मंडी और आरबीएस डिग्री कॉलेज शामिल हैं। आगरा मेट्रो द्वारा पहले ताजमहल, आगरा किला और जामा मस्जिद अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन का निर्माण कार्य शुरू होगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।

आगरा मेट्रो के काम को 11 महीने हुए पूरे
सात दिसंबर 2020 को पीएम नरेंद्र मोदी ने आगरा मेट्रो का शिलान्यास किया था। पहले चरण में ताजमहल पूर्वी गेट से सिकंदरा तक आगरा मेट्रो का पहला कॉरीडोर बनाया जा रहा है। 11 महीने में आगरा मेट्रो के पहले कॉरीडोर का काम चल रहा है, 11 महीने में पहला यू गर्डर भी आगरा मेट्रो पर डाल दिया गया।