
एसएन की एमबीबीएस सीटों के लिए एमसीआई मेडिकल काउंसिल आॅफ इंडिया का इस्पेक्शन होना है। एमसीआई की रिपोर्ट पर एमबीबीएस की सीटों पर फैसला हो सकेगा कि सत्र 2016 17 के लिए एमबीबीएस में 150 या 128 छात्रों का प्रवेश लिया जाए। इसके लिए एसएन में तैयारी चल रही है। 20 फीसद डॉक्टरों की कमी है, इसे पूरा करने के लिए संविदा पर डॉक्टर रखे जा रहे हैं। इसके साथ ही समय से एसएन में न आने वाले डॉक्टर और कर्मचारियों को कई बार चेतावनी दी जा चुकी है। प्राचार्य डॉ एसके गर्ग ने निरीक्षण में अनुपस्थित मिले डॉक्टरों को सख्त नोटिस जारी किया है। इसके बाद भी डॉक्टर समय पर नहीं आ रहे हैं। संभावना है कि किसी भी दिन सुबह एमसीआई की टीम आ सकती है, उस समय डॉक्टर ओपीडी में नहीं मिलते हैं तो परेशानी बढ सकती है।
Leave a comment