Gastro camp at Shri Krishana Hospital Agra
आगरालीक्स ….आगरा के श्री क्रष्णा हॉस्पिटल में गेस्ट्रो (पेट की बीमारिया) के लिए कैंप लगाया गया। मेदांता द मेडिसिटी के गेस्ट्रोएंट्रोलॉजी विभाग के डॉ संजीव सहगल ने परामर्श दिया। डॉ सहगल लिवर ट्रांसप्लांट के विशेषज्ञ हैं। उन्होंने बताया कि फास्ट फूड और चिकनाई युक्त भोजन से लिवर की समस्याएं बढ रही हैं। साथ ही दूषित पानी से पेट की बीमारियां बढ रही हैं। श्री क्रष्णा हॉस्पिटल, ट्रांस यमुना फेज टू में लिवर क्लीनिक शुरू करने की कवायद चल रही है, जिससे आगरा के साथ ही आस पास के जिलों के मरीजों को विशेषज्ञ डॉक्टरों का परामर्श मिल सके। इसके साथ ही हॉस्पिटल में 24 घंटे इमरजेंसी सहित इलाज की अत्याधुनिक सुविधाएं हैं। हॉस्पिटल संचालक डॉ अरविंद यादव ने बताया कि यहां हर तरह के आॅपरेशन अत्याधुनिक विधि से किए जा रहे हैं।