आगरालीक्स …आगरा के वरिष्ठ सर्जन को धमकी देने पर पड़ा हार्ट अटैक, हॉस्पिटल में भर्ती।
आगरा के मदिया कटरा में वरिष्ठ सर्जन डॉ. रोशन लाल का हॉस्पिटल है और स्वामी बाग, दयालबाग में रहते हैं। उनकी दो बेटी हैं, बेटी अंशिका की शादी मोहाली पंजाब में नौ साल पहले की थी, उनके दो बच्चे हैं। तीन नवंबर को अशिंका की ससुराल में संदिग्ध हालत में मौत हो गई।
सुसराल वालों पर दर्ज कराया मुकदमा
बेटी की मौत होने पर डॉ. रोशनलाल ने ससुरालीजनों पर दहेज के लिए उत्पीड़न करने के आरोप लगाते हुए मोहाली पंजाब में मुकदमा दर्ज कराया। वहीं, अशिंका के दोनों बच्चों को डॉ. रोशनलाल अपने घर ले आए और उनके साथ ही रह रहे हैं।
ससुरालीजनों के रिश्तेदारों के धमकी देने से डॉ. रोशन लाल को पड़ा अटैक
डॉ. रोशन लाल की दूसरी बेटी नीलू चेलानी विदेश में रहती हैं, बहन अशिंका की मौत के बाद वह भी आगरा आ गई हैं। उन्होंने आरोप लगाए हैं कि अंशिका के ससुराल पक्ष के हरदीप मिडडा, कुसुम मिडडा, विनोद मिडडा और बानी मिडडा आगरा में रहते हैं। ये चारों रविवार को स्वामी बाग स्थित डॉ. रोशन लाल के घर आए। अंशिका के बच्चोंको देखने के बहाने उन्हें उकसाने लगे। इससे डॉ. रोशनलाल को हार्ट अटैक पड़ गया। डॉ. रोशन लाल को ग्लोबल हार्ट सेंटर शांति मधुवन प्लाजा में भर्ती कराया है।

चार के खिलाफ मुकदमा
इस मामले में डॉ. रोशन लाल की बेटी नीलू चेलानी की तहरीर पर थाना न्यू आगरा में हरदीप मिडडा, कुसुम मिडडा, विनोद मिडडा और बानी मिडडा पर मुकदमा दर्ज किया गया है। इंस्पेक्टर भूपेंद्र बालियान का मीडिया से कहना है कि अभी जांच चल रही है।