आगरालीक्स…(.Agra News 16th November) आगरा में बुकी श्याम बोहरा पर एक और मुकदमा दर्ज हुआ है, अब घर की कुर्की हो सकती है।
आगरा के ताजगंज क्षेत्र निवासी लॉटरी संचालक देवेंद्र पाल सिंह ने 29 मई 2019 को सुसाइड कर ली थी, इस मामले में मौत के तीन महीने बाद देवेंद्र पाल सिंह की पत्नी ने बुकी पाश्र्वनाथ पंचवटी कॉलोनी निवासी श्याम बोहरा पर खुदकुशी के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में पुलिस अभी विवेचना कर रही है।

एक और मुकदमा दर्ज
दिसंबर 2020 में पुलिस ने बुकी श्याम बोहरा के घर पर कुर्की उदघोषणा का नोटिस चस्पा किया था, इसके बाद से कोई कार्रवाई नहीं की। आरोपी को अभी तक पुलिस नहीं पकड़ सकी है। थाना ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक ओम हरि वाजपेयी ने बताया कि एसआई राजीव कुमार ने थाना ताजगंज में बुकी श्याम बोहरा के खिलापफ नोटिस चस्पा होने के 11 महीने बाद भी कोर्ट में हाजिर न होने पर धारा 174 ए में मुकदमा दर्ज कराया है। अब जल्द ही बुकी श्याम बोहरा के घर की कुर्की भी की जाएगी।