आगरालीक्स…(.Agra News 16th November) आगरा में 15 साल पुरानी कार, बाइक और स्कूटी को जब्त किया जा रहा है। एक सप्ताह में 110 गाड़ियां को बंद कर दिया गया और 212 का चालान किया गया है।
आगरा में वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए 15 साल पुराने वाहनों के पंजीकरण निरस्त कर दिए गए हैं। इसके बाद भी पुराने वाहन सड़कों पर दौड़ रहे हैं, इससे प्रदूषण बढ़ रहा है। 15 साल पुराने वालों को जब्त करने के लिए अभियान चल रहा है। कार, स्कूटी और बाइक की चेकिंग की जा रही है।

सात दिन में की गई कार्रवाई
आगरा में सात नवंबर से आरटीओ के प्रर्वतन दल द्वारा 15 साल पुराने वाहनों की धरपकड़ के लिए अभियान चल रहा है। अभी तक 110 गाड़ियों को बंद किया जा चुका है और 212 का चालान किया गया है।
21 चालकों के खिलाफ मुकदमा
आरटीओ के प्रर्वतन विभाग द्वारा प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की है, 21 चालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।