आगरालीक्स …(Agra News 17th November) आगरा से युवा व्यापारी लापता, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही टीम।
आगरा के नूरी गेट से निवासी 40 साल के मनीष गोयल का नमकीन और गजक का काम है। थाना प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार अवस्थी ने मीडिया को बताया कि सोमवार रात को मनीष गोयल घर से निकले, इसके बाद उनका कोई पता नहीं चला है, वह अपना मोबाइल भी घर पर ही छोड़ गए हैं।
लॉकडाउन में हुआ घाटा
पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि मनीष गोयल का गजक और नमकीन का अच्छा काम था लेकिन लॉकडाउन में घाटा हो गया, इसके चलते अपना घर भी बेचना पड़ा। काम बंद हो गया था।

रुनकता रेलवे लाइन के पास मिला शव
मंगलवार की सुबह रुनकता रेलवे लाइन के पास युवक का शव मिला। पुलिस जांच में सामने आया है कि शव 36 साल के नूरी दरवाजा राजा की मंडी निवासी विकास का था, वह सोमवार की शाम को घर से निकला था। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है, पुलिस जांच में जुटी है।