आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन पंजाब” पर एक्टिविटी. पंजाब थीम पर बच्चों ने दी प्रस्तुतियां
बचपन प्ले स्कूल एवं एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल, भावना एस्टेट, सिकंदरा, आगरा में “प्रेजेंटेशन ऑन पंजाब” विषय पर एक आकर्षक एवं ज्ञानवर्धक गतिविधि का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पंजाब की समृद्ध संस्कृति को विभिन्न माध्यमों से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों ने पंजाब थीम पर सुंदर सजावट, पारंपरिक वेशभूषा, लोक नृत्य, खेल एवं विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस गतिविधि में कुल चार समूहों ने भाग लिया और सभी समूहों का प्रदर्शन सराहनीय रहा।
कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय के निदेशक मोहित गर्ग, प्रधानाचार्या गुंजन गर्ग, समन्वयक दीप्ति चौहान एवं काउंसलर परिणिता निगम ने विद्यार्थियों को “प्रेजेंटेशन ऑन पंजाब” के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने सभी प्रतिभागी बच्चों के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अंत में सभी समूहों को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा विद्यार्थियों को आगे भी इसी प्रकार शैक्षिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यालय परिवार इस प्रकार की गतिविधियों के माध्यम से बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है।