
आगरा के किरावली कागरोल स्थित चकौरा गांव पर श्रीमती श्रीदेवी आवासीय स्कूल है। यह स्कूल रालोद जिलाध्यक्ष ब्रजेश चाहर का है। शनिवार को स्कूल बस बच्चों को लेकर जा रही थी। बच्चे मस्ती करते हुए जा रहे थे, अचानक से बस में ट्रक ने टक्कर मार दी, भीषण हादसे में बच्चे बस में फंस गए और चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने बस में फंसे बच्चों को बाहर निकाला। खून से लथपथ बच्च दहशत में थे, कई बच्चों को गंभीर चोट आई हैं वे बेहोश हो गए। उन्हें बमुश्किल बस से निकाला जा सका, बच्चों को गाडी से एसएन इमरजेंसी पहुंचा गया। डॉक्टरों ने अन्नू छह साल और सुशील को म्रत घोषित कर दिया। इससे इमरजेंसी पर चीख पुकार मच गई। गांव से तमाम लोग एसएन आ गए। वहीं, लोगों ने ट्रक चालक को पकड लिया है, उसकी जमकर धुनाई लगाई गई।
दहशत में बच्चे
हादसे के बाद से बच्चे दहशत में है, उनके दो साथियों की मौत हो गई है और कई साथी घायल हैं। कई बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है, उनके परिजन बच्चों को शांत कराने में लगे हुए हैं।
ये हुए घायल
हादसे में पुष्पेंद्र, ललित, प्रियंका, शिवम, विष्णु सहित अन्य बच्चे घायल हैं, इन्हें इमरजेंसी में भर्ती किया गया है। डॉक्टरों की टीम बच्चों के इलाज में जुटी हुई है।
Leave a comment