नईदिल्लीलीक्स…। दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेटर एवी डिविलियर्स ने क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया है। वह आईपीएल भी नहीं खेलेंगे।
विस्फोटक बल्लेबाज थे
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान एवी डिविलियर्स शानदार और विस्फोटक बल्लेबाज होने के साथ विकेटकीपिंग, फील्डिंग भी शानदार करते थे। वह इंटरनेशनल क्रिकेट से पहले ही संन्यास ले चुके हैं लेकिन वह टी-20 लीगों में हिस्सा ले रहे थे।
आरसीबी ने कहा- एक युग का अंत
वह आईपीएल में विराट कोहली की कप्तानी वाली आरसीबी की टीम का हिस्सा थे। आरसीबी ने उनके संन्यास पर ट्वीट कर कहा है कि यह एक युग का अंत है, आप जैसा कोई नहीं एबी…।