आगरालीक्स ….आगरा में कोरोना के बाद डेंगू दर्द देने के बाद विदाई की ओर, आज आगरा में डेंगू के आठ नए केस मिले हैं।
आगरा में शुक्रवार को कोरोना की जांच के लिए 2715 सैंपल लिए गए लेकिन कोरोना का कोई नया केस नहीं मिला है। 25765 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है जबकि 25307 मरीज ठीक हो गए हैं।

डेंगू के 1060 मरीज
डेंगू के आठ नए मरीज मिले हैं। 1060 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। जबकि स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड में सात मरीजों की डेंगू से मौत हुई है।