Thursday , 22 October 2026
Home agraleaks Wildlife SOS’s Rapid Response Unit rescued monitor lizard and venomous cobra
agraleaks

Wildlife SOS’s Rapid Response Unit rescued monitor lizard and venomous cobra

265

आगरालीक्स…वन्यजीव संरक्षण संस्था वाइल्डलाइफ एसओएस की रैपिड रिस्पांस यूनिट ने स्प्लिट एयर कंडीशनर के अंदर फंसी मॉनिटर लिज़ार्ड (गोह) से लेकर किराने की दुकान में बैठे ज़हरीले कोबरा सांप का किया रेस्क्यू..

एयर कंडीशनर में फसी गोह, किराने की दुकान से कोबरा का किया रेस्क्यू
आगरा और उसके आसपास रैपटाइल्स की रेस्क्यू कॉल्स में लगातार वृद्धि ने वाइल्डलाइफ एसओएस 24×7 रैपिड रिस्पांस यूनिट को काफी व्यस्त रखा हुआ है. आगरा के अवधपुरी, शाहगंज में एक घर के अंदर स्प्लिट एयर कंडीशनर के ड्रेन होज़ (पानी निकलने वाला पाइप) में तीन फुट लंबी मॉनिटर लिज़ार्ड (गोह) फंसी हुई दिखी। ड्रेन होज़ से बड़ी छिपकली की पूंछ बाहर निकलते देख, परिवारजन ने तुरंत सहायता के लिए आपातकालीन हेल्पलाइन पर वाइल्डलाइफ एसओएस को इसकी जानकारी दी। आवश्यक बचाव उपकरणों से लैस वाइल्डलाइफ एसओएस के बचावकर्मी स्थान पर पहुंचे। रेस्क्यू टीम को गोह को निकालने के लिए पहले सावधानी से एसी के इंडोर यूनिट को हटाना पड़ा। रेस्क्यू ऑपरेशन एक घंटे तक चला, जिसके बाद टीम ने सफलतापूर्वक गोह को रेस्क्यू कर लिया।

एक और घटना
एक अन्य घटना में, पांच फुट लंबे कोबरा सांप ने आगरा के फतेहपुर सीकरी स्थित एक किराने की दुकान में हलचल पैदा कर दी। जहरीले सांप को खाने के डिब्बों के बीच आराम करते देख, दुकान मालिक ने तुरंत वाइल्डलाइफ एसओएस को कॉल कर मदद की गुहार लगाई। दोनों ही रैपटाइल्स को कुछ घंटों तक निगरानी में रखा गया और बाद में उनके प्राकृतिक आवास में वापस छोड़ दिया गया।

हमें खुशी है की लोग गलत कदम नहीं उठा रहे है
वाइल्डलाइफ एसओएस के सीईओ और सह-संस्थापक कार्तिक सत्यनारायण ने कहा, “हमें यह देखकर खुशी हो रही है कि अधिक से अधिक लोग खुद से कोई भी गलत कदम उठाने के बजाय मदद के लिए हमारे हेल्पलाइन पर कॉल कर रहे हैं। लोगों के नेक इरादे और जागरूकता से हमें वन्यजीवों को बचाने का प्रोत्साहन मिलता है! हमारे संरक्षण के प्रयासों को निस्वार्थ भाव से समर्थन देने के लिए हम सभी लोगों के आभारी हैं! ”वहीं दूसरी ओर वाइल्डलाइफ एसओएस के डायरेक्टर कंज़रवेशन प्रोजेक्ट्स, बैजूराज एम.वी ने कहा, “हमारी रेस्क्यू टीम दिन-रात काम कर यह सुनिश्चित करती है की सहायता के लिए आई कोई भी कॉल व्यर्थ ना चली जाए। अगस्त, 2021 से हमारी टीम ने अभी तक 400 से भी ज्यादा रैपटाइल्स को सकुशल बचाया है। ये रेस्क्यू जहरीले सांप जैसे कोबरा और कॉमन क्रेट से लेकर गैर विषैले सांप जैसे सैंड बोआ, वुल्फ स्नेक और रैट स्नेक तक होते हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

agraleaksअध्यात्म

Agra News: The month of Kartik begins on October 26. Learn about the rules for the month of Kartik…#agranews

आगरालीक्स…कार्तिक मास 26 अक्टूबर से हो रहा शुरू. करवाचौथ, अहोई अष्टमी, दीपोत्सव,...

agraleaks

CJP leaders Sourav Das and Ashutosh Ranka were granted bail today, after 7 days

आगरालीक्स…सीजेपी नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को 7 दिन बाद मिली...

agraleaks

Rashifal Monday, 12th October 2026

आगरालीक्स...सोमवार का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें लेकर आएगा. पढ़ें...

agraleaksबिगलीक्स

Janakpuri Agra 2026 Live: A surge of devotion swept through as Ram and Sita appeared at Janak Mahal

आगरालीक्स…जनकमहल में राम—सीता ने दिए दर्शन तो उमड़ा श्रद्धा का सैलाब. जनकपुरी...

error: Content is protected !!