Thursday , 3 September 2026
Home टॉप न्यूज़ UP Travel Mart 2016 gets off to dazzling start in Agra
टॉप न्यूज़

UP Travel Mart 2016 gets off to dazzling start in Agra

225

up
आगरालीक्स
 ….आगरा  से लखनऊ के लिए जल्द ही फ्लाइट सेवा शुरु होगी, आगरा में यूपी ट्रैवल मार्ट में 23 देशों के 60 टूर ऑपरेटर्स हिस्सा ले रहे हैं। रविवार को यूपी ट्रैवल मार्ट के दूसरे संस्करण का शुभारंभ प्रमुख सचिव तथा यूपी के डीजी टूरिज्म नवनीत सहगल ने ताज व्यू प्वाइंट पर किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में पर्यटन की अवधारणा बदल गई है । अब उत्तर प्रदेश में स्थित पर्यटन स्थलों की नए सिरे से मार्केटिंग करनी होगी ताकि यूपी को विश्व पर्यटन मानचित्र पर स्थापित किया जा सके । पर्यटकों की आवश्यकतानुसार हमें टूर पैकेजों का निर्माण करना होगा, ताकि पर्यटकों को अधिक से अधिक संख्या में प्रदेश में आकर्षित किया जा सके।
आगरा से लखनऊ के लिए जल्दी ही फ्लाइट सेवा शुरु की जाएगी । इसके अलावा शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन चलाई जाएगी । दोनों ही प्रस्तावों पर केन्द्र सरकार से बातचीत चल रही है । उम्मीद है कि शीघ्र ही सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे । हेरिटेज आर्क को विकसित किया जा रहा है । इसके तहत आगरा से लखनऊ के बीच हाइवे बनाया जा रहा है । इस परियोजना के पूर्ण होने से लखनऊ का सफर मात्र तीन घंटे का रह जाएगा । उन्होंने कहा कि विदेशों से भारत आनेवाला पर्यटक उत्तर प्रदेश जरुर आता है । आगरा, लखनऊ और बनारस के मध्य आवागमन की सुविधा बढ़ायी जाएगी ।
यूपी में अपार संभवानाएं
कार्यक्रम के आयोजक तथा फिक्की के डायरेक्टर राहुल चक्रवर्ती ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अपार संभावनाएं हैं । चंबल सफारी, दुधवा नेशनल पार्क तथा इटावा लायन सफारी के लिए कम से कम दस दिन का पैकेज बनाया जा सकता है । इन स्थानों को देखने के लिए पर्यटक जरुर रुकेगा । उन्होंने कहा कि ट्रैवल मार्ट का दूसरा संस्करण आगरा में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें 23 देशों के 60 टूर ऑपरेटर्स प्रतिभाग कर रहे हैं । उम्मीद है कि हमारी समस्याओं का समाधान सरकार करेगी ताकि पर्यटन उद्योग को बढ़ावा मिल सके । इस मौके पर जिलाधिकारी पंकज कुमार, उत्तर प्रदेश होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के प्रेसीडेंट सुरेन्द्र कुमार जैसवाल, आरपी सिंह सहित काफी संख्या में टूर ऑपरेटर्स मौजूद थे ।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Floods in Chitrakoot cause concern among the people of Agra, Prayers to Lord Kamtanath for everyone’s safety.

आगरालीक्स…चित्रकूट की बाढ़ से आगरा के लोगों में भी चिंता, परिचितों की...

टॉप न्यूज़

Agra News: Newlywed woman dies in Agra; police investigating…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के नगला छिद्दा नवविवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला. छह...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Video, Uttar Pradesh Sindhi Academy, Lucknow, and International Sindhi Samaj Organization (Women’s Wing) celebrated the grand festival of Teejri in Agra

आगरालीक्स…आगरा में टीजड़ी पर्व पर सिंधी संस्कृति और समृद्ध विरासत की अनूठी...

टॉप न्यूज़

Agra Weather: Heavy rain likely in Agra; Meteorological Department issues yellow alert

आगरालीक्स…आगरा में भारी बारिश के आसार. मौसम विभाग ने जारी किया यलो...

error: Content is protected !!