नईदिल्लीलीक्स...। बुल्गारिया के पश्चिमी हिस्से में मंगलवार को एक बस में भीषण आग लग गई, जिसमें 46 लोग जिंदा जल गए। मरने वालों में बच्चे भी शामिल हैं।
हादसे में सात गंभीर रूप से घायलों को राजधानी सोफिया में भर्ती कराया गया है। गृह मंत्रालय में अग्नि सुरक्षा विभाग के प्रमुख निकोलाई निकोलोवी ने बीटीवी को हादसे की जानकारी दी। बस पर उत्तरी मैसेडोनियाई की नंबर प्लेट लगी है और हादसे के शिकार लोग भी यहीं के हैं।