आगरा/अलीगढ़लीक्स…। पीएम मोदी ने कहा है कि आधारभूत ढांचे के विकास से जीवन बदल जाता है। इंटरनेशनल एयरपोर्ट से आगरा के जूता, पेठा, अलीगढ़ के ताले समेत आसपास के जिलों को लाभ मिलेगा।
आगरा का पेठा और जूते के भी गूंज
पीएम ने कहा कि आज देश में जिस तेजी से भारतीय कंपनियां सैकड़ों विमानों को खरीद रही हैं, उससे इस एयरपोर्ट की बड़ी भूमिका होगी। विमानों के रखरखाव समेत अन्य सुविधाओं से युक्त देश का सबसे बड़ा सेंटर होगा, जो देश-विदेश के विमानों की सर्विस देगी। क्षेत्र के लोगों को रोजगार देगी।
विमानों का रखरखाव होगा
हम अपने 85 प्रतिशत विमानों को बाहर भेजते हैं। इस कार्य में हर साल 15 हजार करोड़ रुपये खर्च होते हैं। अब यह एयरपोर्ट इस स्थिति को बदलने में भी मदद करेगा। इस एयरपोर्ट के माध्यम से कार्बो हब की कल्पना साकार हो रही है। इससे विकास को नई गति मिलेगी
पीएम ने आगरा समेत कई शहरों का नाम लिया।
पीएम ने अपने संबोधन में आगरा, अलीगढ़, जेवर, खुर्जा, मेरठ, मुरादाबाद का नाम भी लिया और इनके उत्पदातों को बाहर जाने में मदद मिलेगी।
यूपी के विकास कार्यों को जमकर सराहा
उन्होंने यूपी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि अब यूपी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छाप छोड़ रहा है। अंतरराष्ट्रीय स्तर के हाईवे, रेलवे कनेक्टिवटी बन रही है।
निवेशकों की नजर में उत्तम प्रदेश
यूपी के विकास की जमकर सराहना की। देश और दुनिया के निवेशक कहते हैं उत्तर प्रदेश यानि उत्तम प्रदेश, लगातार निवेश। विकास नए आयाम दे रही है।
सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और अब सबका विश्वास
पीएम मोदी ने अपने नारे- सबका साथ-सबका विकास में सबका विश्वास के नारे में सबका प्रयास को भी जोड़ा है।
पीएम मोदी जेवर में एशिया के सबसे बड़े नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का शिलान्यास समारोह के मौके पर जनसभा को संबोधित कर रहे थे।