आगरालीक्स…(25 November 2021 Agra News) एक टमाटर ने कर दिया जोमेटो को परेशान. लोगों से की अपील—प्लीज ऐसा न करें. आगरा में टमाटर 80 रुपये किलो…लोग बोले—चुनाव आ रहे हैं, जरूरत पड़ती है इसलिए हुआ महंगा
जोमेटो की लोगों से अपील
टमाटर के दाम इस समय आसमान छू रहे हैं. देश में कई—कई जगह तो टमाटर सौ रुपये किलो से अधिक पहुंच गया है. बढ़ती कीमतों के कारण देशभर में टमाटर भी चर्चा का विषय बना हुआ है. अब इसके बढ़ते दामों को लेकर आनलाइन फूड कंपनी जोमेटो ने भी अपना रिएक्शन दिया है. जोमेटो ने इसको लेकर एक मजेदार ट्वीट किया है.. जिसमें उन्होंने लोगों से अपील की है. ट्वीट में कहा गया है कि दोस्तों, यह है ‘टमाटर’ जिसकी कीमतें बढ़ रही हैं, कृपया हमारे लिए 1-स्टार रीव्यू न लिखें.
आगरा में टमाटर 80 रुपये किलो
बता दें कि सर्दी का मौसम शुरू होते ही टमाटर के दामों में बढ़ोतरी होना शुरू हो गई है. आगरा में इस समय टमाटर 80 रुपये किलो मिल रहा है. हालांकि कई—कई जगह 60 रुपये भी मिल रहा है लेकिन वो अच्छी क्वालिटी का नहीं है. इसके अलावा अन्य सब्जियां भी महंगी हो रही हैं. सर्दियों में टमाटर व प्यार का उपयोग अधिक होता है लेकिन टमाटर के दाम बढ़ने से लोग इसका यूज कम ही कर रहे हैं.
लोगों के तीखे रिएक्शन
टमाटर के दाम बढ़ने पर लोगों के कई तरह तरह के रिएक्शन भी आ रहे हैं. आशीष नाम के एक यूजर्स ने सोशल मीडिया पर टमाटर के बढ़ते दामों को आने वाले चुनावों से जोड़ा है और इसे एक साजिश बताया है. दरअसल आशीष का कहना है कि टमाटर के दाम इसलिए बढ़ रहे हैं क्योंकि देश में कई राज्यों में चुनाव आ रहे हैं, लोगों को इन चुनावों में टमाटर की खासी जरूरत पड़ती है जिसके कारण इनके दाम बढ़ाए गए हैं. वहीं दूसरे यूजर्स शालिनी का कहना है कि टमाटर नहीं हो गया सेब हो गया. इतना महंगा कौन खरीदेगा भाई.