आगरालीक्स… आगरा में मुंबई आतंकी हमले की 13 वीं बरसी पर रेलवे स्टेशनों पर सतर्कता, छत्रपति शिवाजी रेलवे टर्मिनल, ताज होटल, ओबरॉय ट्राइडेंट और नरीमन हादस में आतंकियों की गोलीबारी से 160 से ज्यादा की जान चली गई थी। पढ़े पूरी स्टोरी।
इस तरह कराची से समुद्र के रास्ते मुंबई पहुंचे आतंकी
23 नवंबर 2008 को कराची से समुद्र के रास्ते एक भारतीय नाव से आतंकी मुंबई पहुंचे, आतंकियों ने नाव पर सवार चार भारतीयों को मौत के घाट उतार दिया था और रात करीब आठ बजे आतंकी कोलाबा के पास कफ परेड के मछली बाजार पर नाव से उतरे। आतंकी चार ग्रुप में बंट गए, टैक्सी लेकर अपने अपने ठिकाने के लिए रवाना हुए।

26 नवंबर 2008, शिवाजी रेलवे टर्मिनल पर गोलाबारी
26 नवंबर 2008 की रात 9.30 बजे मुंबई के शिवाजी रेलवे टर्मिनल के मुख्य हॉल में दो हमलावरों ने अंधाधुंध गोलीबारी की, हमलावरों ने एके 47 राइफलों से 15 मिनट तक गोलीबारी की और 52 लोगों की हत्या कर दी, 100 से अधिक लोग घायल हो गए। रेलवे स्टेशन पर गोलीबारी करने वाले मोहम्मद अजमल कसाब को पकड़ लिया गया, कसाब को फांसी दी जा चुकी है।
लियोपोस्ट कैफे में आतंकी गोलीबारी में विदेशियों की मौत
आतंकियों के एक ग्रुप ने दक्षिणी मुंबई के लियोपोस्ट कैफे को कब्जे में लेकर गोलीबारी की, इसमें विदेशियों सहित 10 लोगों की मौत हो गई।
रात 10 बजे विले पारले में दो टैक्सियों को उड़ा दिया
मुंबई पुलिस एक से दूसरी जगह आतंकी गोलीबारी की सूचना पर दौड़ती रही और आतंकी गोलीबारी करते रहे। रात 10 बजे विले पारले इलाके में आतंकियों ने एक टैक्सी को बम से उड़ा दिया, एक ड्राइवर और यात्री की मौत हो गई। इसके 20 मिनट बाद बोरीबंदर में एक और टैक्सी को उड़ा दिया, इसमें एक ड्राइवर और दो यात्रियों की मौत हो गई, कई लोग घायल हो गए।
ताज होटल, ओबेरॉय ट्राइडेंट और नरीमन हाउस में पर हमला, मीडिया कवरेज से मिली मदद
इसके बाद आतंकियों ने ताज होटल, ओबेरॉय ट्राइडेंट और नरीमन हाउस में गोलीबारी की। आतंकी होटल में छिप गए और वहां मौजूद लोगों को कब्जे में लेकर गोलीबारी करते रहे। तीन दिन तक कार्रवाई चली, इस दौरान मीडिया कवरेज में होटल के बाहर सुरक्षबलों की कार्रवाई की जानकारी आतंकियों को मिलने लगी, इससे भी उन्हें मदद मिली।