नईदिल्लीलीक्स… पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम समेत पूरी टीम के खिलाफ ढाका में मुकदमा दर्ज किया गया है।
पाक टीम का विवादों से हमेशा नाता रहा है। पाक टीम इन दिनों बांग्लादेश के दौरे पर है। इस दौरान पाक टीम ने बांग्लादेश के मीरपुर में अपने अभ्यास सत्र में अपना राष्ट्रीय ध्वज फहराया था लेकिन अभ्यास सत्र के दौरान ऐसा नहीं हो सकता है। सिर्फ मैच के दौरान ही राष्ट्रीय ध्वज फहराने का नियम है। इसको लेकर बांग्लादेश में काफी विवाद हुआ था। इस पर पाक टीम ने सफाई भी दी थी।
अब इस मामले में पाक टीम के कप्तान बाबर आजम समेत 21 खिलाड़ियों के खिलाफ नियमों का उल्लंघन करने के मामले में ढाका में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
पाक के खिलाफ बांग्लादेश का सम्मानजनक स्कोर
पाकिस्तान औऱ बांग्लादेश के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट में बांग्लादेश ने अपनी पहली पारी में 330 रन का सम्मानजनक स्कोर बनाया है। वहीं पाकिस्तान ने इसके जवाब में समाचार लिखे जाने तक बिना विकेट गंवाए 60 रन बना लिए थे।