आगरालीक्स..(.Agra News 29th November). आगरा से दिल्ली के बीच इंटरसिटी एक दिसंबर से निरस्त रहेगी, कई और ट्रेनें रहेंगी 28 फरवरी तक निरस्त।
हर साल सर्दियों में कोहरे के चलते ट्रेनें निरस्त कर दी जाती हैं। इस बार भी एक दिसंबर से आगरा से नई दिल्ली के बीच चलने वाली आगरा कैंट नई दिल्ली इंटरसिटी एक दिसंबर से 28 फरवरी तक निरस्त रहेंगी।

आगरा लखनऊ इंटरसिटी भी निरस्त
आगरा नई दिल्ली इंटरसिटी के साथ ही आगरा लखनऊ इंटरसिटी भी एक दिसंबर से निरस्त रहेगी। इन दो इंटरिसटी से आगरा के सबसे ज्यादा यात्री सफर करते हैं। इंटरसिटी के निरस्त होने से यात्रियों को परेशानी होगी।
15 दिसंबर के बाद कई और ट्रेनें हो सकती हैं निरस्त
आगरा रेल मंडल में कोहरे के चलते कई और पैसेंजर और साप्ताहिक ट्रेनें भी निरस्त की जा सकती है। इसके लिए आगरा रेल मंडल द्वारा तैयारी चल रही है।
लोको पायलट को दिए जाएंगे फोग सेफ डिवाइस
दिसंबर में सुबह और रात के समय कोहरा गहराने लगता है, ऐसे में लोको पायलट को फोग सेफ डिवाइस दिए जाएंगे। जिससे कोहरे के चलते कोई दुर्घटना न हो, लोको पायलट को प्रशिक्षण भी दिया गया है।