आगरालीक्स..(.Agra News 29th November).आगरा में एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने चार्ज लेने के बाद पहली तबादला सूची की जारी, 120 सब इंस्पेक्टरों के किए तबादले, इसमें 49 चौकी प्रभारी हैं।

एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने रविवार रात को सब इंस्पेक्टरों की तबादला सूची जारी की। 120 सब इंस्पेक्टर का तबादला किया गया है। शहर और देहात की पुलिस चौकी खाली थी, सब इंस्पेक्टरों को चौकी प्रभारी बनाया गया है। वहीं, अन्य जनपदों से तबादला होकर आए सब इंस्पेक्टर को तैनाती नहीं दी गई थी। सब इंस्पेक्टर पुलिस लाइन में थे, इन्हें चौकी प्रभारी बनाया गया है, इसके साथ ही सब इंस्पेक्टरों का एक थाने से दूसरे थाने में तबादला किया गया है।