
एक साल पहले भी कराया था मुक्त
इन लड़कियों को एक साल पहले भी छुड़ाकर नारी संरक्षण गृह में भेजा गया था, लेकिन नशे की लत के कारण ये दोबारा सेक्स रैकेट के चंगुल में फंस गईं। छत्ता थाना के सीओ बीएस त्यागी ने बताया, नेपाल की लड़कियों को एक साल पहले भी छुड़ाया गया था। लेकिन कोठे पर दिए जाने वाले नशे के इंजेक्शन की लत के कारण इन्हें दोबारा वापस आना पड़ा।लड़कियों को दिए जाने वाले इंजेक्शन की जांच की जा रही है। एक हफ्ते में शहर के रेड लाइट एरिया में ये दूसरा छापा है।
नेपाल की लड़की ने बताया कि वह रिहा होने के बाद अपने परिवार के पास गई थी लेकिन उन्होंने मुझे अपनी बेटी मानने से इनकार कर दिया। मुझे घबराहट और बेचैनी होती थी। इंजेक्शन के लिए दोबारा से मैं कोठे पर आ गई। कोलकाता की लकड़ी का कहना है, मैं बहुत परेशान हूं। सेक्स रैकेट के लोग मुझे बार-बार यहां ले आते हैं।
Leave a comment