
इंटरनेशनल सोसायटी आॅफ एस्थेटिक सर्जरी में पहले दिन पाठक हॉस्पिटल में जर्मनी के डॉ क्लाउस ने पफैट ग्राट सर्जरी की, इसमें पेट से फैट निकालने के बाद उसे गाल पर लगाकर सही आकार दिया गया। डॉ पीटर स्कोट, साउथ अफ्रीका ने महिलाओं का प्रसव के बाद पेट का हिस्सा लटक जाने की कॉस्मेटिक सर्जरी की, ग्रीस के डॉ वकेश कॉनटोस ने सर्जरी से नाक को सही आकार दिया। आगरा के डॉ राहुल सहाय के साथ डॉ सुरेंद्र पाठक, डॉ प्रीति पाठक भी कॉस्मेटिक सर्जरी में शामिल रहीं। आयोजन सचिव डॉ लॉकेशन ने बताया कि 26 से 28 फरवरी तक कांपफ्रेंस में देश विदेश से आए डॉक्टर रिसर्च पेपर प्रजेंट करेंगे। कांफ्रेंस में लेटेस्ट टेक्नोलॉजी से कास्मेटिक् सर्जरी पर चर्चा की जाएगी।
पाठक हॉस्पिटल
आगरा में एक छत के नीचे आॅपरेशन से लेकर जांच और अत्याधुनिक तकनीक से इलाज की सुविधाएं पाठक हॉस्पिटल, 100 फुट रोड ताजनगरी फेज टू में दी जा रही हैं। 50 बेड के हॉस्पिटल में इलाज में पार्दशिता है, चार्ज सामान्य हैं और 24 घंटे इलाज की सुविधा है। हॉस्पिटल में लेप्रोस्कोपिक सर्जरी, न्यूरो सर्जरी, स्त्री रोग विभाग, बाल रोग विभाग, ईएनटी सहित सभी बीमारियों के लिए ओपीडी चल रही हैं। हेल्प लाइन नंबर ……..0562 2970883, 2970884, 09412257790 पर संपर्क कर सकते हैं।
Leave a comment