आगरालीक्स ..(Agra News 1st December)..आगरा में पेट्रोल पंप पर पहुंचने पर कोरोना वैक्सीन का प्रमाण पत्र मांगा जाएगा, वैक्सीन नहीं लगवाई है तो वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। अगले चरण में हो सकता है कि वैक्सीन नहीं लगवाई है तो वैक्सीन भी नहीं लगाई जाए।
आगरा में वैक्सीन की 36 लाख डोज लग चुकी हैं, 27 लाख लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज लगवाई है और नौ लाख लोगों के वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी हैं। 18 से अधिक उम्र के 32 लाख से अधिक लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज लगाई जानी है। लोग वैक्सीन लगवाएं, इसके लिए सख्ती की जा रही है। डीएम प्रभु एन सिंह का मीडिया से कहना है कि लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसके लिए पेट्रोल पंप पर वॉलेंटियर तैनात किए जाएंगे, ये पेट्रोल भरवाने पहुंच रहे लोगों से वैक्सीन का सर्टिफिकेट दिखाने के लिए कहेंगे, वैक्सीन नहीं लगवाई है तो वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। पहले चरण में वैक्सीन नहीं लगवाई है तो भी पेट्रोल दी जाएगी।

वैक्सीन लगवाने पर ही गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी और राशन
इसके साथ ही गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी के लिए भी वैक्सीन का रिकॉर्ड चेक किया जा रहा है। राशन भी उन्हीं लोगों को दिया जा रहा है, जिन्होंने वैक्सीन लगवा ली है।