आगरालीक्स ..(.Agra News 2nd December)..आगरा में शादी में पांच साल की किडनैप कर हत्या, शव शादी स्थल से कुछ दूरी पर मिला, एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने कि बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस की टीमें हत्यारोपी को पकड़ने में जुटी हुई हैं।
आगरा के मलपुरा क्षेत्र के एक गांव में शादी थी, इसमें गांव के लोग भी शामिल हुए। शादी में शामिल हुए दंपती की पांच साल की बेटी डीजे पर डांस कर रही थी, बच्ची के माता पिता शादी समारोह के काम में लग गए। डीजे बंद होने के बाद शादी की रस्म होने लगी। इसी दौरान दंपती को अपनी पांच साल की बेटी दिखाई नहीं दी, उन्होंने समारोह स्थल पर देखा लेकिन बच्ची नहीं मिली। शादी में शामिल हुए लोग भी बच्ची की तलाश मे जुट गए लेकिन बच्ची का पता नहीं चला।
पुलिस को दी सूचना, ग्रामीणों को सरसों के खेत में मिला शव
बच्ची के न मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस फोर्स पहुंच गया, इसके बाद पुलिस और ग्रामीणों ने शादी स्थल के आस पास छानबीन शुरू की। शादी स्थल के पास ही सरसों का खेत था, ग्रामीण खेत में घुस गए। वहां बच्ची का शव मिलने से खलबली मच गई। प्रारंभिक जांच में ऐसा लग रहा है कि बच्ची की दुष्कर्म करने के बाद पहचान खुल जाने के डर से हत्या की गई है।
डॉग स्क्वाइड, संदिग्धों की सूची तैयार
एसएसपी सुधीर कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। डॉग स्क्वाइड के साथ ही पुलिस की कई टीमें लगी हुई हैं, संदिग्धों की सूची तैयार की गई है। सुराग हाथ लगे हैं, जल्द ही हत्यारोपी को अरेस्ट किया जाएगा।