आगरालीक्स .(Agra News 3rd December)..आगरा में ओमिक्रॉन के अलर्ट के बाद दो और केस मिले, पंजाब से लौटे युवक में कोरोना की पुष्टि, स्पेन से आए एनआरआई सहित तीन होम आइसोलेट।
आगरा में जिला प्रशासन द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार को कोरोना के दो नए केस मिले हैं। इससे आगरा में कोरोना के एक्टिव केस चार हो गए हैं। ये सभी लोग घर पर ही होम आइसोलेशन में इलाज करा रहे हैं, इन्हें भर्ती करने की जरूरत नहीं पड़ी है।
पंजाब से लौटा युवक, रेलवे स्टेशन पर लिए गए थे सैंपल
यमुना पार निवासी 24 साल का युवक पंजाब में नौकरी करता है, वह 30 नवंबर को पंजाब से अपने घर लौटा। आगरा कैंट स्टेशन पर युवक के सैंपल लिए गए। जांच में कोरोना की पुष्टि हुई है। पूछताछ में सामने आया है कि युवक ने वैक्सीन नहीं लगवाई है।
होम आइसोलेशन में स्पेन से आए एनआरआई
इससे पहले गुरुवार रात को स्पेन से अक्टूबर में आगरा आए 55 साल के एनआरआई में कोरोना की पुष्टि हुई थी। एनआरआई शाहगंज में रह रहे हैं, वे जयपुर घूमने भी गए थे, उनका इलाज घर पर ही चल रहा है।

पीएसी के जवान के लग चुकी हैं दोनों वैक्सीन
गुरुवार को ही 38 वीं वाहिनी पीएसी अलीगढ़ में तैनात जवान में कोरोना की पुष्टि हुई थी, उसे दोनों डोज लग चुकी है। वह परीक्षा की तैयारी करने के लिए अलीगढ़ से आगरा अपने घर आया था।
पोलैंड के नागरिक का भी चल रहा इलाज
18 नवंबर को पोलैंड से आगरा आए पोलैंड के नागरिक में कोरोना की पुष्टि हुई थी। उनका भी इलाज होम आइसोलेशन में घर पर ही चल रहा है।