आगरालीक्स ..(Agra News 3rd December)..आगरा में कारोबारी, उनकी पत्नी और पांच साल की बेटी की दर्दनाक मौत, 11 साल की बड़ी बेटी ने बताया क्या क्या हुआ, दिल दहला देने वाली घटना।
आगरा के मारुति एस्टेट निवासी कारोबारी योगेश मिश्रा अपनी पत्नी प्रतिक्षी मिश्रा, बड़ी बेटी 11 साल की आव्या, छोटी बेटी 5 साल की काव्या और मां सरोज मिश्रा के साथ रह रहे थे। उनका इन्वर्टर और बैटरी का काम था, बंशी विहार, पश्चिमपुरी में उनका आफिस था। शुक्रवार सुबह बंशी विहार स्थित आफिस में काम करने पहुंचे कर्मचारी ने पुलिस को सूचना दी। आफिस के कमरे में योगेश मिश्रा उम्र 35 साल का शव फंदे पर लटका हुआ था और पास में ही पत्नी प्रतिश्री मिश्रा का शव फर्श पर पड़ा हुआ था। जबकि छोटी बेटी पांच साल की काव्या मारुति एस्टेट स्थित घर पर म्रत मिली। आफिस से एक चार पेज का सुसाइड नोट भी मिला है।

कारोबारी की बेटी आव्या ने बताया पूरा घटनाक्रम
आव्या ने बताया कि गुरुवार दोपहर में पापा योगेश मिश्रा हम सभी को लेकर बंशी विहार स्थित आफिस दोपहर तीन बजे गए थे, वहां से रात आठ बजे पापा, मुझे और काव्या को घर लेकर आ गए। मम्मा को चक्कर आ रहे थे इसलिए मम्मा को आफिस के सामने एक जान पहचान वाले हैं उनके घर पर छोड़ दिया था। रात 8.30 बजे पापा दोबारा आफिस गए, वहां से रात 10 बजे लौट आए।
मैं दादी और काव्या पापा के साथ सोने चली गई
गुरुवार की रात को में दादी सरोज मिश्रा के साथ सो गई और काव्या पापा के साथ सोने चली गई।
सुबह छह बजे कार से पापा आफिस चले गए
शुक्रवार सुबह छह बजे पापा कार से आफिस चले गए, मैं उस समय सो रही थी, दादी से कहकर गए थे।
सुबह नौ बजे तक काव्या नहीं जगी, होंठ काले पड़ गए
सुबह नौ बजे तक काव्या नहीं जगी, दादी ने देखा तो उसके होंठ काले पड़े हुए थे। पापा को फोन किया उनका फोन बंद था।