आगरालीक्स…. आगरा में मेडिकल रिप्रजेंटेटिव एसोसिएशन ने एक हॉस्पिटल में संचालित मेडिकल स्टोर के संचालक पर साथी एमआर के साथ मारपीट के आरोप लगाए हैं। इससे दवा प्रतिनिधि के गंभीर चोट आई हैं। दवा प्रतिनिधियों ने थाना हरीपर्वत में मामले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है।
सोमवार को मेडिकल रिप्रजेंटेटिव एसोसिएशन के पदाधिकारी थाना हरीपर्वत पहुंचे। 30 40 दवा प्रतिनिधियों ने थाना हरीपर्वत में साथी के साथ हुई मारपीट के मामले में जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है।

ये है मामला
आरोप है कि रविवार को सन फार्मा के दवा प्रतिनिधि गौरव शर्मा निवासी बोदला, शिवा सिकरवार निवासी मारुति एस्टेट, पीयूष चौहान और ललित यादव द्वारा भावनी मेडिकल स्टोर, आगरा हार्ट सेंटर, राम नगर कालोनी, चर्च रोड को दवा की आपूर्ति की गई थी, इसका भुगतान लेने के लिए वे भवानी मेडिकल स्टोर पर पहुंचे। आरोप है कि मेडिकल स्टोर के संचालक शेखर, कर्मचारी मोहित तिवारी, प्रहलाद, दिनेश बघेल ने विवाद के बाद मारपीट कर दी। इससे शिवा सिकरवार के सिर में गंभीर चोट आई है और जिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया। पुलिस को सूचना दी गई लेकिन राजीनामा करा दिया गया। इस मामले में मेडिकल रिप्रजेंटेटिव एसोसिएशन ने जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।