नईदिल्लीलीक्स… तेजी से फैल रहा है ओमिक्रॉन संक्रमण, भारत में अब तक 38 मामले। मुंबई में तहखाने से 17 बार बालाएं मुक्त कराईं। साथ में देश-विदेश की अब तक की प्रमुख खबरें।
यूपी में गरीब औऱ किसानों को दोगुना राशन
यूपी में योगी सरकार गरीब मजदूर औऱ किसानों को दोगुना राशन दे रही है। साथ में एक किलो रिफाइंड तेल, एक किलो नमक और एक किलो साबुत चने भी दिए जा रहे हैं। इससे प्रदेश के करीब 15 करोड़ लोगों को लाभ मिलेगा। साथ ही शासन ने निर्देश जारी किए हैं कि किसी राशन विक्रेता ने पूरा सामान वितरित नहीं किया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि पैकटों पर पीएम मोदी औऱ सीएम योगी की फोटो को भी लगाया गया है।

तेजी से फैल रहा ओमिक्रॉन संक्रमण
कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन संक्रमण दुनिया में तेजी से फैल रहा है। भारत में भी अब तक 38 मामले सामने आ चुके हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने इसे सबसे तेजी से फैलने वाला वैरिएंट बताया है। साथ ही ओमिक्रॉन से वैक्सीन की प्रभावशीलता काम होने का दावा किया है। हालांकि शुरुआती आँकड़ों में यह गंभीर लक्षण पैदा नहीं करता है। हालांकि यह डेल्टा वैरिएँट से कम खतरनाक भी बताया जा रहा है।
वेट्रेस को साढ़े तीन लाख की टिप, नौकरी भी गई
अमेरिका के एक रेस्त्रा में एक वेट्रेस को एक बिजनेसमैन ने साढ़े तीन लाख रुपये की टिप दे दी। लेकिन इसकी कीमत उसे नौकरी गंवाकर चुकानी पड़ी। हुआ यूं की रेस्त्रा के मैनेजर को इसकी जानकारी हुई तो उसने इस रकम को सभी में बराबर-बराबर बांटने को कहा। वेट्रेस रयान ने इस पर मना कर दिया। साथ ही उसने यह बात टिप देने वाले शख्स को बताई तो उसने मैनेजर से बात की। इसके बाद मैनेजर ने वेट्रेस को नौकरी से निकाल दिया।
तहखाने से 17 बार बालाएं मुक्त कराईं
मुबंई पुलिस ने एक दीप बार के तहखाने से 17 बार बालाओँ को मुक्त कराया है। इन बार बालाओँ को एक तंग तहखाने में ठूंसकर रखा गया था। पुलिस को इसकी जानकारी मिली तो काफी खोजबीन के बाद मेकअप रूम में लगे शीशे के बीचे से इसका रास्ता मिला, जिसमें यह लड़किया बंद थी, जिसमें कई काफी कम उम्र की हैं। तहखाने में एसी लगा था। साथ ही बिस्तर भी बिछाए गए थे।