नईदिल्लीलीक्स…। पीएम मोदी ने आधी रात को वाराणसी के विकास का हाल जाना। आतंकी हमले में घायल एक औऱ जवान की मौत। साथ में प्रमुख खबरें।
पीएम और सीएम पैदल ही सड़कों पर निकले
पीएम मोदी और सीएम योगी ने सोमवार आधी रात वाराणसी की सड़कों पर निकले। निरीक्षण के दौरान पीएम मोदी ने स्थानीय लोगों से बातचीत भी की। रात करीब 12 बजे विकास कार्यों का निरीक्षण करने के लिए दोनों शीर्ष नेता पैदल ही निकले। इसके बाद पीएम ने ट्वीट भी किया कि इस पत्रित्र शहर के लिए हमारा प्रयास है कि सर्वोत्तम बुनियादी ढांचा तैयार हो। पीएम आज बनारस में भाजपा शासित सीएम के साथ बैठक भी कर रहे हैं।
दो सगी बहनों पर एसिड अटैक, हालत गंभीर
यूपी के बागपत के गांव शेरगढ़ में दो बहनों के चेहरों पर तेजाब फेंक दिया। दोनों बुरी तरह से झुलस गई हैं औऱ उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों की उम्र 14 और 16 वर्ष की है। पुलिस प्रेम प्रसंग के मामले को जोड़कर जांच कर रही है। एक युवक को हिरासत में भी लिया है।
आतंकी हमले में घायल एक और जवान की मौत
श्रीनगर में जेवन इलाके में बस पर हमले में घायल एक और पुलिसकर्मी की मंगलवार को मौत हो गई। सोमवार की शाम को किए गए हमले मे दो पुलिसकर्मी मौके पर ही शहीद हो गए थे। हमले में 11 जवान घायल हुए हैं। आतंकियों की तलाश में सघन चेकिग अभियान चलाया जा रहा है।
महिला के कपड़े उतरवाने पर 2.9 मिलयन का हर्जाना
अमेरिका के शिकागो में रहने वाली सामाजिक कार्यकर्ता एक अश्वेत महिला से पुलिस की बदसुलूकी की वजह से 2.9 मिलियन डालर हर्जाना मिलेगा। वर्ष 2019 में एक अपराधी की तलाश में पुलिस उसके घऱ में घुस आई थी और उसके सारे कपड़े उतरवा कर हाथों में हथकड़ी लगाकर खड़ा रखा था, जबकि पुलिस जिस अपराधी को खोज रही थी , वह पड़ोस के घर में रहता था। पीड़ित महिला की शिकायत पर सुनवाई के बाद यह कार्रवाई की गई है।