आगरालीक्स……(Agra News 15th December) आगरा में कड़ाके की सर्दी के लिए तैयार हो जाएं, छह डिग्री तक पहुंच जाएगा सुबह का पारा। जाने कैसा रहेगा मौसम।
आगरा में ठंड के साथ गलन भी बढ़ रही है। बुधवार को तापमान में गिरावट आई और ठंडी हवा चली। तापमान लगातार कम हो रहा है, धूप निकलने के बाद सर्दी से राहत नहीं मिल रही है। गर्म कपड़े पहनने पर भी ठंडी हवा चलने से सर्दी से लोग बच नहीं पा रहे हैं।
छह डिग्री पहुंचेगा तापमान
मौसम विभाग का अनुमान है कि आगरा के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी, क्रिसमस तक तापमान में लगातार गिरावट आएगी। 20 दिसंबर को सुबह का तापमान छह डिग्री तक पहुंच सकता है। अधिकतम तापमान 20 डिग्री के बीच रहेगा।

आईएमडी का अनुमान
15-Dec 9.0 23.0 Fog/mist in the morning and mainly clear sky later
16-Dec 11.0 23.0 Fog/mist in the morning and mainly clear sky later
17-Dec 9.0 23.0 Fog/mist in the morning and partly cloudy sky later
18-Dec 8.0 22.0 Fog/mist in the morning and mainly clear sky later
19-Dec 7.0 21.0 Fog or Mist
20-Dec 6.0 20.0 Fog or Mist