आगरालीक्स…. योग में शक्ति है, जिस मर्ज का इलाज डॉक्टर नहीं कर पाते वह योग से सही हो सकता है। नियमित रूप से योग और संतुलित आहार के जरिए हम अपने शरीर को स्वस्थ रखें ,तो हमारे स्वस्थ शरीर में इतनी शक्ति होती है कि वह हर रोग से उबर सकता है। यही प्राकृतिक चिकित्सा का पहला सिद्धांत है। हमारा स्वस्थ शरीर खुद एक बेहतर डॉक्टर है, जो हमें हर वक्त हर रोग से दूर रखने में हमारी मदद करता है। सोमवार को योगाचार्य फादर जॉन फरेरा ने योग एंड नेचर क्योर सेंटर में सक्षम डॉबर मैमोरियर हॉल के उद्घाटन पर कहा कि बीमार होना चिन्ता की बात नहीं है। यह तो प्रकृति द्वारा रोग से लड़ने का सबूत है। चिन्ता की बात को बीमारी का ठीक न होना है। बीमारी के लक्षणों को किसी भी तरीके से दबा देना। भीतर ही भीतर उस बीमारी को और भयावह बना देना। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक चिकित्सा से शरीर में जमा हानिकारक पदार्थ निकल जाते हैं, और प्रभावित अंगो को सामान्य होने में मदद मिलती है। मुख्य अतिथि फादर डेनिस डिसूजा ने शहर वासियों से आग्रह किया कि खुद को स्वस्थ रखने के लिए योगा का फायदा उठाएं।
विशिष्ट अतिथि पूरन डाबर ने कहा कि फादर ने धर्म से हटकर योग को एक एलग पहचान दी है, वह सराहनीय कार्य है। हम यह परोपकार नहीं बल्कि आगे आनी वाली पीड़ियों के स्वस्थ शरीर और बेहतर स्वास्थ्य के लिए तैयारी कर रहे हैं। डॉ. आरएस पारीक ने कहा कि योग पर इस तरह का यह पहला सेन्टर है। पांच हजार साल पहले मनुष्य को कोई बीमारी नहीं थी। लेकिन प्रकृति से हटने के कारण मनुष्य को बीमारियों लगती चली गई। वरिष्ठ पत्रकार बृज खंडेलवाल ने कहा हर रोग से लड़ने के लिए यह फ्री का इलाज है और जिसके साइड इफेक्ट भी नहीं। इस मौके पर सेंटर की निदेशक अनीता यादव, फादर मून, फादर जेवीयर, सिस्टर रोजी, अनीता महाजन, दिनेश कुमार वर्मा आदि मौजूद थे। संचालन विरौनिका पीटर ने किया।
Leave a comment