आगरालीक्स….(Agra News 21st December) आगरा में फैक्ट्री में लगी आग, आग की लपटों में एक परिवार फंस गया। पहली मंजिल से कूदकर बचाई जान, आग बुझाने में जुटे दमकल कर्मी।
आगरा के एत्माउददौला में नटराजपुरम, कमला नगर के रहने वाले शिव कुमार जैन की धागे बनाने की फैक्ट्री है। फैक्ट्री में चौकीदार उसकी पत्नी और बेटी रहते हैं। मंगलवार सुबह फैक्ट्री से आग की लपटें उठने लगीं। कुछ ही देर में आग की लपटें बेकाबू होती गईं। आग की लपटों के बीच में पहली मंजिल पर कमरे में सो रहा चौकीदार का परिवार फंस गया।

पहली मंजिल से कूंदकर बचाई जान
आग की लपटें तेज होने पर पहली मंजिल पर कमरे में सो रहा चौकीदार ने शोर मचाया, स्थानीय लोग आ गए लेकिन लपटें तेज होने से लोग बचाव कार्य नहीं कर सके। चौकीदार करने से बाहर निकला और पहली मंजिल से नीचे कूंद गया, इसके बाद फैक्ट्री का मुख्य गेट खोलकर पत्नी और बेटी को भी बाहर निकाल लिया।
आग बुझाने में जुटे दमकल कर्मी
फैक्ट्री में आग लगने की सूचना पर दमकल की गई गाड़ियां पहुंच गई, जिस फैक्ट्री में आग लगी उसके बगल में गैस सिलिंडर का गोदाम होने से आग के विकराल रूप धारण करने की आशंका पर दमकल कर्मियों ने बचाव कार्य तेज कर दिया। दमकल की कई गाड़ियां आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटी हुई हैं।