
अलीगढ के नौरंगाबाद निवासी पंकज शर्मा की सारसौल पर सर्राफ की दुकान है। बुधवार रात नौ बजे वह अपनी दुकान बंद कर दोस्त दीपक के साथ बाइक द्वारा घर लौट रहे थे। जैसे ही सुरेंद्र नगर पानी की टंकी के पास पहुंचे। पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने पंकज को ओवरटेक कर रुकवा लिया और कनपटी पर तमंचा रख दिया, वे कुछ समझ पाते, बदमाशों ने उनकी डिग्गी में रखा थैला निकाल दिया तमंचे लहराते हुए भाग गए। पंकज ने पुलिस को बताया कि थैले में दो लाख रुपये नगद के अलावा कीमती जेवरात रखे थे। सूचना पर एसपी सिटी अंशुल गुप्ता, एसओ क्वार्सी रविंद्र बहादुर सिंह भी पहुंच गए। शहर में बदमाशों की तलाश के प्रयास भी कराए। मगर सफलता नहीं मिली। मामले में तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
Leave a comment