नईदिल्लीलीक्स…। सिख समुदाय पर टिप्पणी पर कंगना रनौत ने दर्ज कराए बयान। ओमिक्रॉन का खतरा और बढ़ा। साथ में प्रमुख खबरें।
ओमिक्रॉन को लेकर सभी राज्य अलर्ट मोड पर
कोरोना के नये वैरिएंट ओमिक्रॉन संक्रमण की रफ्तार तेजी से जारी है। देश के 15 राज्यों में ओमिक्रॉन संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। पूरे देश में इनकी संख्या 224 तक पहुंच चुकी है। ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों को देखते हुए देश के सभी राज्य अलर्ट मोड पर हैं।
बचाव को किए जा रहे जरूरी उपाय
इससे बचाव के लिए वैक्सीनेशन समेत तमाम जरूरी उपाय किए जा रहे हैं। दिल्ली, कर्नाटक समेत कई राज्यों में नए साल और क्रिसमस पर होने वाले कार्यक्रमों पर प्रतिबंध लगा दिया है या उनकी अनुमति लेना अनिवार्य कर दिया गया है।
सिख समुदाय पर टिप्पणी पर कंगना ने पुलिस में दर्ज कराए बयान
सिख समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत मुंबई स्थित खार पुलिस स्टेशन में बयान दर्ज कराने के लिए पहुंची हैं। किसान आंदोलन के दौरान सिख समुदाय के खिलाफ टिप्पणी करने पर इस मामले में धारा 295ए के तहत मुकदमा दर्ज कराया था।
गिरफ्तारी वारंट जारी हो सकता था
इस मामले में कंगना को 22 दिसंबर को बयान दर्ज कराने थे लेकिन वह नहीं आई थी। इस पर उनकी गिरफ्तारी के वारंट जारी होने की आशंका पर वह आज बयान दर्ज कराने पहुंची।
घाना की संसद में जूतम-पैजार
घाना की संसद में एक बिल पर बहस के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच विवाद बढ़ने प जूतम पैजार हो गई। दोनों पक्षों के बीच लात-घूंसे चले। हाथापाई की शुरुआत उस समय हुई जब इलैक्ट्रोनिक बिल पेमेंट बिल पर सुनवाई के दौरान विपक्षी सदस्य सभापति के आसन तक पहुंच गए। इसी बीच हाथापाई के साथ मारपीट शुरू हो गई। घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है।