Thursday , 4 June 2026
Home आगरा Dr. Sunil Sharma became the President of Association of Surgeons of Agra…#agranews
आगराटॉप न्यूज़हेल्थ

Dr. Sunil Sharma became the President of Association of Surgeons of Agra…#agranews

237

आगरालीक्स…(24 December 2021 Agra News) आगरा की एसोसिएशन आफ सर्जंस के अध्यक्ष बने डॉ. सुनील शर्मा. प्रो. वीके मित्तल और प्रो. आरएस चौहान को मिला लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड.

एएसए और सेल्सा आगरा की कार्यकारिणी ने संभाला कार्यभार
ताजनगरी के सर्जन मरीजों को बीमारी के प्रति आगाह करेंगे। जिससे समय रहते बीमारी का पता चल रहे और बीमारी का प्रारंभिक अवस्था में इलाज किया जा सके। एसोसिएशन आफ सर्जन्स आफ आगरा एएसए के अध्यक्ष पद का कार्यभार ग्रहण करने के बाद डा. सुनील शर्मा ने कहा कि मरीजों के लिए काम किया जाएगा। एएसए और सोसायटी आफ एंडोस्कोपिक सर्जन्स आफ आगरा सेल्सा आगरा के अध्यक्ष डॉक्टर रवि मोहन पचौरी सहित कार्यकारिणी के सदस्यों ने कार्यभार ग्रहण किया।

इन्होंने दिलाई शपथ
मुख्य अतिथि प्रो एसडी मौर्या, विशिष्ट अतिथि सीएमओ डा. अरुण श्रीवास्तव, यूपीएएसआई के सचिव डा. निखिल सिंह ने नई कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। कार्यक्रम में में एसएन मेडिकल कालेज आगरा के सर्जरी विभाग के पूर्व अध्यक्ष डा. वीके मित्तल और एसएन के सीटीवीएस विभाग के पूर्व अध्यक्ष डा. आरएस चौहान को लाइफ टाइम अएचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। एएसए आगरा के अध्यक्ष डा. सुनील शर्मा ने कहा कि शिक्षक मोमबत्ती की तरह होते है, वे खुद को जला कर छात्रों की जिंदगी रोशन कर देते है।

ये लोग रहे उपस्थित
कार्यक्रम में प्रो एचएस असोपा, डा.बी डी शर्मा ने वीडियो मैसेज भेजकर आशीर्वाद दिया। डा. अमित श्रीवास्तव ने धन्यवाद दिया,डा. समीर कुमार ने संचालन किया। एसएन के प्राचार्य डा. प्रशांत गुप्ता, डा. अपूर्व चतुर्वेद,प्रो राहुल सहाय, प्रो एमएस अग्रवाल, प्रो मनोज सिंघल, डा.ज्ञान प्रकाश,डा. जीजी सिंघल,डा. के पंजवानी, प्रो राजेश गुप्ता पूर्व प्राचार्य एटा मेडिकल कालेज, डा. जूही सिंघल, विभागाध्यक्ष सर्जरी विभाग एसएन मेडिकल कालेज शामिल रहे।

एएसए 2022 कार्यकारिणी
डा. सुनील शर्मा अध्यक्ष
डा. आरसी अग्रवाल उपाध्यक्ष
डा. समीर कुमार सचिव
डा. प्रशांत पारीक संयुक्त सचिव
डा. अनुभव गोयल, कोषाध्यक्ष
डा. आराधना सिंह एडीटर

सेल्सा आगरा 2022 कार्यकारिणी
डा. आरएम पचौरी अध्यक्ष
डा. शरद गुप्ता अध्यक्ष निर्वाचित उपाध्यक्ष
डा. सिदृधार्थ धर सचिव
डा. अंकुर बंसल संयुक्त सचिव
डा. संदीप गुप्ता, कोषाध्यक्ष

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 4th June 2025

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

Agra Live News: Hariyali Teej festival was held at Shri Thakur Mathuradhish Ji Maharaj Temple.#agranews

आगरालीक्स…आगरा में हिंडोले पर विराजे ठाकुरजी, झोंटा देने भक्तों की लगी होड़....

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Women vandalized a liquor shop in Agra, setting fire to liquor crates…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में महिलाओं ने देशी शराब ठेके पर की तोड़फोड़. शराब पेटियों...

आगरा

Agra Live News: There will be a strong demand in Agra to give the cow the respect of Mother of the Nation…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में पुरजोर तरीके से होगी गौमाता को राष्ट्रमाता का सम्मान दिलाने...

error: Content is protected !!