आगरालीक्स…. आगरा में नौ साल की प्रीता का हौसला देखिए, बीमार मां को लेकर जिला अस्पताल पहुंची, भर्ती कराया, पिता नहीं हैं तो भाई को भी साथ ले गई। प्रीता की मदद को लोग आगे आ रहे हैं और सलाम कर रहे हैं।
आगरा के रावली मंदिर के पास किराए के मकान में रह रही 32 साल की कैला देवी प्रजापति के नौ साल की बेटी प्रीता और सात साल का बेटा सत्यम है। पिता नहीं हैं। कैला देवी ठेल लगाती हैं और बेटी प्रीता और सत्यम को पढ़ा रही हैं। अचानक से एक सप्ताह पहले कैला देवी की तबीयत बिगड़ गई, शरीर में सूजन आ गई। ठेल नहीं लगाई तो घर पर खाना भी नहीं बना।
मां को खुद लेकर पहुंची अस्पताल
प्रीता की मां कैला देवी प्रजाति की तबीयत बिगड़ गई, प्रीता ने साहस दिखाया और खुद ही मां को जिला अस्पताल लेकर पहुंच गई। भाई को अकेला घर पर छोड़ नहीं सकती थी इसलिए सात साल के भाई सत्यम को भी साथ ले गई। अस्पताल में डॉक्टरों ने चेकअप किया तो खून की कमी मिली। खून भी तीन था।
दो यूनिट ब्लड चढ़ा, मदद कर रहे तीमारदार
प्रीता अपनी मां के बगल में बेड पर ही बैठी रहती है और अपने भाई को भी संभाल रही है। प्रीता को देख अस्पताल के कर्मचारी और तीमारदार भी मदद कर रहे हैं। अस्पताल की ब्लड बैंक से दो यूनिट ब्लड दिया गया। लोग प्रीता की आर्थिक मदद भी कर रहे हैं।
