आगरालीक्स…(30 December 2021 Agra News) आगरा गेस्ट हाउस में बेहोश मिले महिला और पुरुष. दोनों की हालत नाजुक. पहचान भी हुई. पहले भी इस होटल में हो चुकी है कई घटनाएं….
सिकंदरा क्षेत्र में है गेस्ट हाउस
आगरा के सिकंदरा स्थित आगरा गेस्ट हाउस में गुरुवार देर शाम एक महिला और पुरुष बेहोश हालत में मिले. दोनों के विषाक्त पदार्थ खाने की आशंका जताई जा रही है. होटल संचालक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां इनकी हालत नाजुक बताई गई है.
ये है मामला
पुलिस के अनुसार गुरुवार देर शाम को पुलिस को सूचना मिली सिकंदरा स्थित आगरा गैस्ट हाउस में एक महिला और पुरुष बेहोश पड़े मिले हैं. सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को बाहर निकालकर अस्प्ताल में भर्ती कराया. पुलिस ने बताया कि दोनों की पहचान कर ली गई है. पुरुष का नाम मोहम्मद असलम खान और महिला का नाम बॉबी है. असलम खान देवरी रोड का रहने वाला है और बॉबी नामनेर की. दोनों का इलाज कराया जा रहा है. इनके परिजनों को सूचना दी गई है. दोनेां के विषाक्त पदार्थ खाने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है. बता दें कि इससे पहले भी इस गैस्ट हाउस में कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं.