आगरालीक्स ….आगरा में बादलों और धूप के बीच लुकाछिपी के साथ सर्द हवा चलने से बढ़ी सर्दी, सात डिग्री से नीचे पहुंचा तापमान,
मौसम विभाग ने पांच और छह जनवरी को बारिश की आशंका व्यक्त की है।
आगरा में रविवार को छुटटी के दिन धूप निकलने के बाद बादल छा गए हैं और शीतलहर चल रही है। बादलों के बीच छिपी धूप से सर्दी से राहत नहीं मिल रही है, लोग सर्दी में ठिठुर रहे हैं। रविवार को न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री रहा।
पांच और छह जनवरी को बारिश
मौसम विभाग का अनुमान है कि पांच जनवरी से आगरा का मौसम बदल जाएगा। पांच और छह जनवरी को आगरा में बारिश हो सकती है। बारिश होने के बाद तापमान में गिरावट आएगी। अधिकतम और न्यूनतम तापमान कम हो जाएगा।

मौसम विभाग का अनुमान
02-Jan 8.0 19.0 Fog/mist in the morning and mainly clear sky later
03-Jan 8.0 20.0 Fog/mist in the morning and mainly clear sky later
04-Jan 10.0 20.0 Fog/mist in the morning and mainly clear sky later
05-Jan 10.0 18.0 Partly cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers
06-Jan 9.0 18.0 NA
07-Jan 11.0 19.0 Fog or Mist
08-Jan 11.0 18.0 Fog or Mist