नईदिल्लीलीक्स…। यूपी को पीएम ने दी स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की सौगात। देश में कोरोना के मामलों में तेज उछाल। साथ में प्रमुख खबरें
दुनिया की सबसे छोटी महिला का निधन
दुनिया की सबसे छोटी महिला एलीफ कोकामन का निधन हो गया। वह 33 साल की थीं। महिला की लंबाई सिर्फ 2.5 फीट थी। तुर्की की रहने वाली इस महिला को तबीयत खराब होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। डाक्टरों के मुताबिक उसके अंगों ने काम करना बंद कर दिया था।
देश में कोरोना के मामलों में फिर बड़ा उछाल
देश में कोरोना मामलों में एक बार फिर बड़ा उछाल आया है। 24 घंटों के दौरान 25,553 नये मामले सामने आए हैं। इस अवधि के दौरान 284 लोगों की जान गई है। इस दौरान देश में ओमिक्रॉन संक्रमण के मामले भी बढ़कर 1525 हो गए हैं। एक्टिव केस 1,22,801 हैं। केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा कोरोना को लेकर सख्ती बरती जा रही है। नाइट कर्फ्यू समेत कई प्रतिबंध लगाए हैं। दिल्ली में मास्क नहीं लगाने वालों पर जुर्माना भी किया जा रहा है।
खेल विश्वविद्यालय में होंगी कई सुविधाएं
पीएम मोदी ने आज प्रदेश के पहले खेल विश्वविद्यालय की सौगात देंगे। वह मेरठ के सरधना में मेजर ध्यानचंद्र खेल विश्वविद्यालय की आधारशिला रखेंगे। सरधना के कैली गांव में स्थापित खेल विश्वविद्यालय की स्थापना 70 करोड़ रुपये से की जा रही है। स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी में सिंथेटिक हॉकी ग्राउंड, बॉस्केटबॉल, वॉलीबॉल, लॉन टेनिस, कबड्डी मैदान, जिमनेजियम हॉल, रनिंग ट्रैक समेत तमाम सुविधाएं होंगी। इस दौरान वह खिलाड़िय़ों से संवाद के साथ जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएम ने मेरठ में पहुंचकर औघड़नाथ मंदिर में पूजा अर्चना की। शहीद स्मारक गए।
गुब्बारे भरने की गैस में विस्फोट, पांच घायल
मध्य प्रदेश के उज्जैन में रविवार को गैस के गुब्बारे भरने के दौरान सिलेंडर में विस्फोट हो गया। हादसे में तीन बच्चों समेत पांच लोग घायल हो गए है। घायलों को अस्पताल ले जाय़ा गया है।