आगरालीक्स …आगरा में स्कूल बस और आटो की भिड़त, पांच टीचर घायल, बस में सवार थे बच्चे।
आगरा में सुबह सुबह कोहरा छा रहा है, ऐसे में सोमवार सुबह आगरा के बमरौली कटारा में बच्चों को लेकर जा रही स्कूल बस और टीचर को लेकर जा रहे आटो में आमने सामने की टक्कर हो गई। स्कूल बस और आटो की टक्कर के बाद चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोग आ गए।
टीचर हुई घायल
हादसे में आटो में सवार छह महिला टीचर घायल हो गईं, उन्हें शांति मांगलिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि स्कूल बस में बच्चे बैठे हुए थे, बच्चों को चोट नहीं आई है, बच्चे सुरक्षित हैं।