आगरालीक्स… आगरा में कारोबारी के प्रतिष्ठानों पर आयकर विभाग का छापा, मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एक साथ आगरा, दिल्ली, , नोएडा सहित 40 ठिकानों पर आयकर विभाग की टीम ने की छापेमारी।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एसीई ग्रुप के संचालक अजय चौधरी के दिल्ली, नोएडा और आगरा सहित 40 ठिकानों पर आयकर विभाग की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है। अजय चौधरी को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का करीबी बताया जा रहा है। आयकर विभाग की टीम कई ठिकानों पर कार्रवाई कर रही है।

सपा एमएलसी पुष्पराज जैन के प्रतिष्ठानों पर आयकर विभाग की छापेमारी जारी
इससे पहले इत्र कारोबारी और समाजवादी इत्र बनाने वाले सपा के एमएलसी पुष्पराज जैन के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी जारी है। पुष्पराज जैन से पहले आयकर विभाग की टीम ने सपा से जुड़े कारोबारियों पर भी छापे मार कार्रवाई की थी।
पीयूष जैन के घर से मिला था कैश, बताया टर्नओवर
इससे पहले आयकर विभाग की टीम ने कानपुर में इत्र कारोबारी पीयूष जैन के घर छापा मारा था। टीम को बड़ी मात्रा में कैश मिला था, जांच के बाद कैश को टर्नओवर बताया गया।