आगरालीक्स…. आगरा में घरों से निकलने वाले कूड़े से बिजली बनेगी, इसके लिए 280 करोड़ रुपये से वेस्ट टू एनर्जी प्लांट बनेगा,आज प्लांट का शिलान्यास , कुबेरपुर लैंडफिल साइट पर 11 एकड़ जमीन पर यह प्लांट बनाया जाएगा।
आगरा में घरों से निकलने वाले कूड़े को कुबेरपुर लैंडफिल साइट पर डाल दिया जाता है, इस कूड़े का निस्तारण हो सके, इसके लिए पीपीपी मॉडल के तहत वेस्ट टू एनर्जी प्लांट स्थापित किया जा रहा है।

800 मीट्रिक टन कूड़े का इस्तेमाल, 15 मेगावाट बिजली
कुबेरपुर लैंडफिल साइट पर 11 एकड़ जमीन पर वेस्ट टू एनर्जी प्लांट बनेगा, इस प्लांट में 800 मीट्रिक टन कचरे का इस्तेमाल किया जाएगा और प्लांट की क्षमता 15 मेगावाट है। प्लांट से बनने वाली बिजली का इस्तेमाल शहर में किया जाएगा।
280 करोड़ की योजना सीएम करेंगे शिलान्यास
वेस्ट टू एनर्जी प्लांट 280 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट है, आज चार जनवरी को लखनउ से सीएम योगी आदित्यनाथ वेस्ट टू एनर्जी प्लांट का शिलान्यास करेंगे। दोपहर तीन बजे शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।