आगरालीक्स…(4 January 2022 Agra News) आगरा के दस चौराहों पर शुरू हुई फ्री वाईफाई की सुविधा. ये हैं दस चौराहे जहां आधा घंटा ले सकेंगे फ्री वाईफाई का आनंद…जानें कैसे मिलेगी सुविधा
आगरा में आज से दस चौराहों पर फ्री वाईफाई की सुविधा शुरू की गई है. शहर के दस चौराहों पर ये सुविधा लोगों को मिलगी. मंगलवार को शाम पांच बजे से इसकी शुरुआत की गई है. हर व्यक्ति को आधा घंटे तक मुफ्त वाईफाई मिलेगा. ये योजना आगरा स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत की गई हैं. इसके लिए 19.47 लाख रुपये खर्च किए गए हैं.
शहर के यहां मिलेगा फ्री वाईफाई
नगर निगम परिसर
ताजमहल परिसर
सदर बाजार
बिजली घर चौराहा
वाटरवर्क्स चौराहा
भगवान टाकीज चौराहा
संजय प्लेस
टीपी नगर
शाहगंज
कमला नगर
ऐसे मिलेगी सुविधा
दस स्थानों पर वाईफाई हॉटस्पॉट लगाया गया है. इनका दायरा 100 मीटर का होगा. हर 500 मीटर पर लोग वाईफाई का कनेक्शन पा सकेंगे. नगर आयुक्त के अनुसार एक व्यक्ति हर महीने 15 जीबी तक डेटा इस्तेमाल कर सकेगा और हर रोज ज्यादा से ज्यादा डेढ़ जीबी डेटा फ्री मिलेगा. स्पीड 50 से 200 एमबीपीएस की होगी. एक बार में 250 से 400 लोग हॉटस्पॉट से कनेक्ट हो सकेंगे.
एप में केवाईसी करनी होगी अपडेट
नगर आयुक्त के अनुसार इसके लिए एक एप बनाया गया है. इसके जरिए यूजन को अपनी केवाईसी किी डिटेल भरनी होगी. इसके बाद ओटीपी आएगा और फिर मुफ्त इंटरनेट की सुविधा चालू हो जाएगी. एक हॉटस्पॉट से दूसरे जोन में जाने पर भी इंटरनेट डिस्कनेक्ट नहीं होगा.