आगरालीक्स…(4 January 2022 Agra News) आगरा में कल से लगेगा बादलों का डेरा. तीन से चार दिन तक बारिश के आसार हैं. दिन में एक से दो बारतक हो सकती है बारिश. बढ़ेगी सर्दी. जानें तापमान
मंगलवार को इतना रहा तापमान
आगरा में मौसम यूं तो काफी अच्छा है. दिन में सुहानी धूप निकल रही है तो वहीं शाम के बाद भी हल्की ठंड पड़ रही है. रात को गलनभरी सर्दी का अहसास हो रहा है. दिन में धूप निकलने से तापमान में बढ़ोतरी हुई है. मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से दो डिग्री अधिक था तो वहीं न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री दर्ज किया गया.

बादल छाएंगे, बारिश भी होगी
पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी देखा जा सकता है. आगरा में कल से बादल छाए रह सकते हैं. इसके अलावा 7 और 8 जनवरी को बारिश हो सकती है. बादलों का डेरा 5 जनवरी से 10 जनवरी तक रहने का पूर्वानुमान जताया गया है. मौसम विभाग का कहना है कि बारिश के बाद गलनभरी सर्दी का अहसास हो सकता है और तापमान में आगे गिरावट भी दर्ज की जा सकती है.